Parent Login
हमारे बारे मेंइम्‍मरशनशैक्षिकअन्‍य क्रियाएंSuport BISP
paris international elementary
france international preschool



बीआईएसपी पेरिस, 15 नामक स्‍थान पर बसा हुआ एक द्विभाषी स्‍कूल है जो 3 से 11 वर्ष के बच्‍चों के लिए स्‍वच्‍छ और सुरक्षित वातावरण में पूर्णतया द्विभाषिक अंग्रेजी-फ्रेंच शिक्षा प्रदान करता है।

बीआईएसपी आपके बच्‍चों को अपने यहां रखकर उनकी कद्र करते हुए सुनिश्चित करता है कि वे यहां प्रसन्‍न और सुरक्षित हैं। आपका बच्‍चा यहां रहकर मेहनत के साथ सीखते हुए अपने आत्‍मविश्‍वास और आत्‍म-सम्‍मान विकसित करेगा जिसे हमारे सुदृढ़ शैक्षिक सिद्धांतों द्वारा पोषक वातावरण में फलीभूत किया जाएगा।

हम आपके बच्‍चे में सीखने के प्रति उसके प्राकृतिक जोश को और अधिक निखारते हुए उसे बहुत दूर तक ले जाएंगे। आपके बच्‍चे को यहां प्रश्‍न पूछने, कल्‍पना के सागर में डुबकियां लगाने और अपने आसपास की दुनिया को जानने के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

3 से 6 साल की अवस्‍था तक बीएसआईपी में व्‍यक्तिगत और सामूहिक क्रियाओं व फ्री प्‍ले अर्थात स्‍वछंद आचरण के माध्‍यम से आपके बच्‍चे की आज़ादी, साधन संपन्‍नता, सृजनात्‍मक अभिव्‍यक्ति, सामाजिक व सम्‍प्रेषणीय प्रतिभा का विकास करते हैं।

पाठ्यक्रम खेलकूद, गायन, कला, मूवमेंट और ढांचागत अधिगम जैसे परस्‍पर संबंधित उद्देश्‍यों को ध्‍यान में रखकर डिजाइन किया जाता है। विद्यार्थी अपने अनुभव के माध्‍यम से तथा वे यहां कैसा महसूस करते हैं, स्‍वयं को दर्शाते हुए और कल्‍पना करते हुए अपने ज्ञान का विकास कर सकते हैं।

बीएसआईपी की अनूठी द्विभाषी शैली और बहु-सांस्‍कृतिक पाठ्यक्रम दोनों भाषाओं में छात्रों की मौखिक, पठन और लेखन क्षमता विकसित करने में सक्षम बनाते हुए दुनिया के विभिन्‍न दृष्टिकोणों को पहचानने में सक्षम बनाता है।

6 से 11 वर्ष के पांच प्राथमिक ग्रेडों में बीएसआईपी के छात्र अपनी शैक्षिक प्रतिभा का विकास करते हैं और हमारे स्‍कूल के समुदाय के सदस्‍यों के रूप में एकसाथ काम करते हैं। बीआईएसपी दुनिया की सुंदरतम फ्रेंच और अंग्रेजी शैक्षिक परंपराओं पर आधारित अनूठी द्विभाषी शिक्षा प्रदान कराती है।

हमारा अंतर्राष्‍ट्रीय दृष्टिकोण और पाठ्यक्रम की विविधता तथा सह-क्रियात्‍मक अनुभव हमें इस बाबत तैयार करने में मदद करता है कि हम अपने छात्रों को उनकी विभिन्‍न प्रकार की सफलताओं के लिए तथा उन्‍हें समूची दुनिया की जानकारी प्रदान कराने के लिए तैयार कर सके।
हम अपने छात्रों के सीखने के लिए सकारात्‍मक और समावेशी वातावरण मुहैया कराते हैं जहां उन्‍हें अपनी क्षमता का विकास करने के लिए पर्याप्‍त अवसर मिल सकें। हम न केवल शैक्षिक उत्‍कृष्‍टता के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं बल्कि जीवन कौशल और वैश्विक नागरिकता के लिए प्रत्‍येक छात्र को शिक्षित भी करते हैं।
हम उन्‍हें संपूर्ण मानव बनाते हैं अर्थात अवसरों और चुनौतियों की व्‍यापक श्रृंखला के माध्‍यम से हम अपने छात्रों का भौतिक, नैतिक, सौंदर्यात्मक, कलात्‍मक, सामाजिक, भावनात्‍मक और शैक्षिक सभी तरीके से विकास करते हैं। हमारा मानना है कि सृजन और खोजबीन की आज़ादी तथा आधारभूत कौशल में प्रवीणता लाने का काम साथ-साथ चलते हैं।
बुधवार क्‍लब सत्र के दौरान की जाने वाली विभिन्‍न गतिविधियों के माध्‍यम से हम अपने छात्रों की रचनात्‍मकता को प्रेरित करते हैं।
हमारे विशिष्‍ट तौर पर प्रशिक्षित शिक्षक विभिन्‍न प्रकार की रचनात्‍मक गतिविधियों में जोशीली प्रतिभागिता के माध्‍यम से छात्रों को प्रभावशाली वक्‍ता बनने के लिए अभिप्रेरित व उत्‍साहित करते हैं।

पेरिस, फ्रांस में स्थित हमारे द्विभाषी अंतर्राष्‍ट्रीय प्री स्‍कूल व ऐलीमेन्‍टरी प्राथमिक स्‍कूलों की अधिक जानकारी के लिए हम आपको हमारी वेबसाइट पर लॉगऑन करने के लिए आमंत्रित करते हैं। वेबसाइट पर आपको अंग्रेजी में ही जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्‍त हमसे किया जाना वाला पत्राचार भी केवल अंग्रेजी में ही किया जाना चाहिए।

प्रवेश करने के लिए यहां क्लिक करें।

Bilingual International School Of Paris     61-63 rue des Entrepreneurs  75015 paris     Tel:+33 (0)144 189 483     Fax:  +33 (0)144 189 483    Email us
powered by finalsite